रुड़की। रुद्रपुर में आयोजित तीसरी उत्तराखंड कप पेंचक सिलाट चैंपियनशिप-2026 में हरिद्वार जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 18 पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण, नौ रजत और पांच कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने कोच शिशांक सैनी के मार्गदर्शन में प्रतिभाग किया।
योग गार्डन रामनगर से प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों में शिशांक सैनी, रूद्र कुमार, मयंक तोमर और शौर्य मेंदीरत्ता ने स्वर्ण पदक हासिल किया। शैल्वीय शर्मा, वेदांत सुयाल, अभिनव चौधरी, अंश चौधरी, आकांशा सैनी और जयन्त चौधरी ने रजत पदक जीते, जबकि वंश सैनी ने कांस्य पदक हासिल किया।