हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी ने बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की प्रगति सार्वजनिक करने की मांग उठाई। शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि कांग्रेस ने शुरुआत से ही पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रदेशभर में आंदोलन, धरना और प्रदर्शन किए हैं।
ईस दौरान पार्षद विवेक भूषण विक्की, सोहित सेठी, उत्कर्ष वालिया, अरुण चौहान, सीपी सिंह आदि मौजूद रहे।