परशुराम जन्मोत्सव पर अष्ट चिरंजीवी पूजन

हरिद्वार। धर्मनगरी में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। मालवीय घाट पर अष्ट चिरंजीवी पूजन किया गया। साथ ही 51 ब्राह्मणों की ओर से गायत्री मंत्र के जाप के माध्यम से पूरे कार्यक्रम को वैदिक परंपरा के अनुरूप संपन्न किया गया। विद्यार्थियों ने शस्त्र-कला का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।

श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम जन्मोत्सव हरिद्वार में धूमधाम से मनाया गया है। 26 अप्रैल को भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहेंगे। भगवान परशुराम को धर्म, न्याय और तेजस्विता का प्रतीक माना जाता है।

पंडित अधीर कौशिक ने बताया कि भगवान परशुराम सभी सनातनियों के गुरु हैं और हमें उन्ही के पदचिह्नों पर चलना चाहिए। आज की युवा पीढ़ी को भगवान परशुराम के इतिहास को पढ़ना चाहिए। इस दौरान स्वामी कार्तिक गिरी, स्वामी भास्कर पुरी, स्वामी विश्वा पुरी, आचार्य संजय, डॉ. संजय पालीवाल, ऋषि शर्मा, विनोद मिश्रा, सुनील प्रजापति, दिनेश बाली, राजकुमार शर्मा, विष्णु शर्मा, रजनीश योगी, दिनेश शर्मा, सुमित कुमार, चमन गिरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *