पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने पर सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को शिवालिक नगर चौराहे पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीण जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन राणा ने कहा कि सरकार महंगाई पर काबू पाने में नाकाम साबित हो रही है। पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ने से अन्य सामान के रेट भी बढ़ेंगे। जब तक दाम वापस नहीं होते विपक्ष सरकार के खिलाफ सड़क पर रहेगा। सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण जनता त्रस्त है।

डॉ. संजय पालीवाल, राजबीर सिंह चौहान ने कहा कि चुनाव समाप्त होते ही पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए गए। जनता के साथ धोखा हो रहा है। पूनम भगत, विमला पांडे ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से घर का बजट भी बिगड़ता है। महिलाओं को घर चलाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस अवसर पर अनुसूचित विभाग जिलाध्यक्ष तीर्थपाल रवि, ओपी चौहान, राजीव चौधरी, रविश भटीजा, तेलूराम प्रधान, कैलाश प्रधान, अमित नौटियाल, सोम त्यागी, भूप सिंह, दाता राम चौहान, सीपी सिंह, बीएस तेजियांन, धर्मपाल सिंह, दिनेश पुंडीर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *