सड़क पुनर्निर्माण तथा विस्तारीकरण का उदघाटन

हरिद्वार। शिव विहार कॉलोनी के मुख्य मार्ग की सड़क का पुनर्निर्माण और विस्तारीकरण का आयुष मंत्री मदन कौशिक, मेयर किरन जैसल, पार्षद पिंकी चौधरी ने संयुक्त रूप से उदघाटन किया। इसके बाद शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर के पदाधिकारियों ने समिति कार्यालय में मेयर और स्थानीय पार्षद पिंकी चौधरी, आयुष मंत्री मदन कौशिक का स्वागत एवं आभार प्रकट किया।

इस दौरान समिति के संरक्षक डॉ. केपीएस चौहान, सतीश चौहान, अविनेश कौशिक, छोटे लाल शर्मा, डॉ. एसपी चमोली, सतपाल सिंह दीवान, दीपक चौहान, वीनित चौहान, सत्येन्द्र चौधरी, राजेंद्र सिंह रोहेला, ममता सिसोदिया, हरीश त्यागी, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *