गर्मी ने लोगों के पसीने निकाले, 40 डिग्री तापमान दर्ज

हरिद्वार। धर्मनगरी में सोमवार को भीषण गर्मी में लोगों के पसीने निकल गए। सुबह से ही तेज धूप और तपिश ने परेशान किया। वहीं, दिन में चली लू ने हालात और कठिन बना दिए। गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण दिनभर लोग बेहाल रहे।

आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। इस तरह सोमवार को तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *