25 तक पूरी करें कांवड़ यात्रा की तैयारियां

हरिद्वार। 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने काम तेज कर दिया है। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को 25 जुलाई तक मूलभूत सुविधाएं और व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी महेश बिश्नोई ने बताया कि लिब्बरहेडी से मोहम्मदपुर झाल तथा उत्तरा टेक कॉलेज से कलियर तक कांवड़ पटरी मार्ग पर झाड़ियों की कटाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा जिला पंचायत क्षेत्र के शौचालयों और स्नानघरों की मरम्मत तथा साफ-सफाई भी तेजी से कराई जा रही है।

उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग ने पटरी मार्ग के किनारे नालियों की सफाई शुरू कर दी है, जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) सड़कों की मरम्मत और डामरीकरण का कार्य युद्धस्तर पर करा रहा है। महेश बिश्नोई ने कहा कि सभी विभागीय टीमें मौके पर सक्रिय हैं और निर्धारित समय से पहले कांवड़ मार्ग को सुरक्षित, स्वच्छ तथा आवागमन योग्य बनाने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *