कुंभ को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने का संकल्प

हरिद्वार। कुंभ मेला अधिष्ठान की ओर से सीसीआर परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। मेलाधिकारी सोनिका ने ध्वजारोहण किया। अधिकारियों-कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने तथा कुंभ को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने का संकल्प लिया। मेलाधिकारी सोनिका ने कहा कि आजादी उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि कुंभ में देश-दुनिया से करोड़ों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। उन्होंने श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और हरिद्वार की गरिमा के अनुरूप आयोजन सफल बनाने पर जोर दिया। इस दौरान अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, उप मेलाधिकारी आकाश जोशी व मनजीत सिंह समेत अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *