रुड़की। रायबहादुर नारायण शुगर मिल में सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ नए पेराई सत्र का शुभारंभ हो गया। मिल प्रबंधन ने अतिथियों के साथ चैन में गन्ना डालकर पेराई शुरू कराई। इसके साथ ही मिल गेट पर किसानों से गन्ने की खरीद भी शुरू हो गई।
पेराई सत्र शुरू होने से क्षेत्र के गन्ना किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। सोमवार को मिल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।