मुक्त विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का दीक्षारम्भ कार्यक्रम आयोजित

रुड़की।  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के मोहिनी देवी डिग्री कॉलेज अध्ययन केंद्र में नवप्रवेशित छात्रों के लिए दीक्षारम्भ कार्यक्रम विवि की अध्ययन प्रणाली, विभिन्न पाठ्यक्रमों और परामर्श सत्रों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्रबंधक योगेश सिंघल ने किया। उन्होंने कहा कि मुक्त विश्वविद्यालय उन लोगों को उच्च शिक्षा का अवसर दे रहा है, जो विभिन्न कारणों से नियमित शिक्षण संस्थानों में नहीं पढ़ पाते हैं। उन्होंने छात्रों को अध्ययन केंद्र से जुड़कर अपनी शैक्षणिक समस्याओं का समाधान कराने की सलाह दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *