हरिद्वार: भाजपा ओबीसी मोर्चे की जमालपुर में बैठक हुई। मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव में ओबीसी मोर्चे की महत्वपूर्ण भागीदारी तय है।
मंडल अध्यक्ष मिथुन चौधरी ने कहा कि सामाजिक बैठकें कर समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष दीपंकर, मंडल मंत्री सुधीर कुमार, महक सिंह, संजय वर्मा, तिलक राम सैनी, पार्थ सैनी, हरिंदर चौधरी आदि मौजूद रहे।