हरिद्वार (संगीता प्रजापति)। डॉ. आरके सिंह ने मंगलवार को सीएमओ का पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करना प्राथमिकता है। सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के प्रत्येक कर्मी को टीम भावना के साथ काम करते हुए मरीजों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए अपना सौ फीसदी देना होगा।
जिसके लिए हमारी पूरी टीम तैयार है। निवर्तमान सीएमओ डॉ.मनीष दत्त ने डॉ. आरके सिंह को कार्यभार सौंपा। इस दौरान डॉ.अशोक तोमर, डॉ. अनिल वर्मा मौजूद रहे।