हरिद्वार। गुरुवार को तापमान में गिरावट दर्ज हुई। अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक घट गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा था।
तापमान में गिरावट के बाद दिन में गर्मी कम रही। बुधवार को सुबह से शाम तक लोग गर्मी से जूझ रहे थे। दिन में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया था। उमस के कारण लोगों के पसीने निकाल गए थे। लेकिन बुधवार को शाम चार बजे आसमान में काली घटाएं छा गई।