हरिद्वार। कनखल के डॉ. हरिराम आर्य इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा कॉलेज परिसर से शुरू होकर संन्यास रोड, शंकराचार्य चौक से होकर वापस विद्यालय परिसर में समाप्त हुई।
तिरंगा यात्रा में छात्र-छात्राओं और एनसीसी के कैडेटों ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा प्रारंभ करने से पहले प्रधानाचार्य डॉ.अरविंद शर्मा ने कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने त्याग और बलिदान से आजादी दिलाई। इसे सुरक्षित रखने व देश को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सभी की है।