हरिद्वार। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य विनय प्रताप सिंह ने जिला महिला अस्पताल में सफाई कर्मचारियों की शिकायत सुनी। ठेकेदार के एक कर्मचारी ने कहा कि मुझे अभी तक ईएसआई की सुविधा नहीं मिल रही जबकि वर्दी न दिए जाने की शिकायत भी की। एक महिला कर्मचारी ने बताया कि उसका वेतन पिछले दस साल से एक रुपये भी नहीं बढ़ा।
आयोग के सदस्य विनय प्रताप सिंह ने सोमवार को जिला महिला अस्पताल में ठेकेदार के अधीन काम करने वाले सफाई कर्मचारियों से वार्ता कर उनकी समस्याएं जानी। इस दौरान ठेकेदार के एक कर्मचारी ने ईएसआई का पैसा कटने के बावजूद इसका लाभ नहीं मिलने की शिकायत की। इस पर ठेकेदार से पूछा गया तो उसने कर्मचारी के कागजों में कमी होने की बात कही। आयोग के सदस्य ने कर्मचारियों से पूछा आपको वर्दी दी जाती है।