उत्तरी हरिद्वार में ऊर्जा निगम ने की बिजली कटौती

हरिद्वार। ऊर्जा निगम ने शनिवार को उत्तरी हरिद्वार में मरम्मत काम के चलते बिजली कई घंटे बंद रही। मरम्मत काम के लिए क्षेत्र में दो घंटे बिजली की सप्लाई बंद रही। इस कारण क्षेत्र की करीब 6 हजार की आबादी को बड़ी परेशानी उठानी पड़ी। ऊर्जा निगम अनुरक्षण, टेस्टिंग, स्मार्ट मीटर स्थापित करना आदि मरम्मत के काम कर रहा है।

मरम्मत काम के लिए विभिन्न उपसंस्थानों और फीडरों को दिन में दो घंटे के लिए बंद किया जा रहा है। शनिवार को मरम्मत काम के लिए खड़खड़ी को ऊर्जा निगम ने बंद किया। इस दौरान फीडर पर स्मार्ट मीटर स्थापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *