अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष से मिले रूपेन्द्र प्रकाश व सहजानंद, कुंभ मेले में पर्यावरण रक्षा का लिया संकल्प

हरिद्वार। प्रयागराज में होने जा रहे महाकुंभ को लेकर प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश और हिसार के सिद्ध महामृत्युंजय अन्तर्राष्ट्रीय योग एवं ज्योतिष अनुसंधान केंद्र के संचालक स्वामी सहजानंद सरस्वती ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी से मुलाकात की।

दोनों संतो ने महंत रविन्द्र पुरी को वर्ल्ड क्लाइमेट चेंज फाउंडेशन के ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर का सर्टिफिकेट प्रदान किया। बैठक में प्रयागराज महाकुंभ में पर्यावरण संरक्षण के लिए संत समाज के योगदान पर चर्चा की गई। इस बार कुंभ मेले में संत समाज पर्यावरण को बचाने के लिए गंभीर मंथन कर रहा है। संत समाज इस बार मेला परिसर में आने वाले लोगों को पर्यावरण को बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में पेड़ लगाने और सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने का आह्वान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *