हरिद्वार। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नगर आयुक्त वरुण चौधरी के नेतृत्व में निगम के कर्मचारियों और छात्रों ने हरकी पैड़ी गंगा घाट और उसके आसपास स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान गंगा घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं को स्वच्छता के लिए जागरूक भी किया।
राज्य स्थापना दिवस से पहले नगर निगम ने स्वच्छता ही सेवा दिवस के तहत बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया। नगर आयुक्त वरुण चौधरी के नेतृत्व पन्ना लाल भल्ला म्युनिसिपल इंटर कॉलेज के एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने हरकी पैड़ी के निकट मालवीय घाट, सीसीआर घाट, रोड़ी बेलवाला मैदान में स्वच्छता अभियान चलाया।