हरिद्वार। पथरी पुलिस ने एक व्यक्ति को दस लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। एक आरोपी भाग निकला। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही मौके से मिले भट्टी उपकरणों को नष्ट किया गया। पुलिस के अनुसार पथरी थाना क्षेत्र के गांव ऐथल से मुख़बिर की सूचना पर छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मंगल सिंह उर्फ मांगा पुत्र आत्मा सिंह निवासी पितपुर डेरा थाना लकसर बताया है। दूसरा आरोपी पुलिस की भनक लगते ही भाग निकला। उसका नाम सतविंदर सिंह पुत्र मानसिंह निवासी सैनी चक ऐथल है। आरोपी के पास से पुलिस को दस लीटर कच्ची शराब बरमाद हुई है।