चमोली से तस्करी कर लाई गई चरस बरामद, एक धरा

हरिद्वार। रानीपुर पुलिस के हत्थे चढ़े एक तस्कर के कब्जे से 402 ग्राम चरस, 2400 रुपये बरामद किए। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि बुधवार देर रात पुलिस टीम ने गश्त के दौरान सलेमपुर पिकेट से जमालपुर गांव मार्ग पर एक व्यक्ति को खड़ा देखा।

उन्होंने उसे अपने पास बुलाया तब वह उन्हें देखकर भागने लग गया। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसके कब्जे से मिले एक पिठ्ठू बैग से चरस बरामद हुई, जिसकी जेब से रकम भी बरामद हुई। कोतवाली लाकर की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *