हरिद्वार। पदार्था में पिछले कई वर्षो से गांव की गलियों की सड़कें टूटी पड़ी हैं। । ग्रामीणों का आरोप है पेयजल द्वारा सड़क खोलकर डाली गई पाईप लाइन के चलते सड़क खस्ता हाल हुई है। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों के बार बार कहने के बाद भी ठेकेदार ने सड़क की मरम्मत नहीं कराई। साथ ही ओवरहेड टैंक का कार्य भी अधर में लटका है।
गांव पदार्था में पिछले एक वर्षो से गांव की सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हैं। ठेकेदार सड़को को बनाने में लापरवाही बरत रहा है। ग्रामीणों का आरोप है की गांव की सड़केंग्राम प्रधान के द्वारा बनवाई जाती हैं। प्रधान द्वारा सड़क को बनवा दिया गया था लेकिन गांव में हर घर नल योजना के तहत डाली गई पानी की पाइप लाइन के चलते सभी सड़कें तोड़ दी गई हैं।