हरिद्वार। विधायक कौशिक ने कहा कि विश्व धरोहर सप्ताह का मनाया जाना अपने आप में अद्भुत है। इस प्रकार का प्रयास हरिद्वार में पहली बार किया गया है। गंगा की भी अपनी प्राचीन विरासत है और गंगा के संरक्षण के लिए केवल इतिहास विभाग को ही नहीं प्रत्येक व्यक्ति को प्रयास करना चाहिए।
धरोहर यात्रा के संयोजक डॉ. हिमांशु पंडित ने कहा कि भारत में ऐसे बहुत से स्थल है जो यूनेस्को के द्वारा विश्व धरोहर की सूची में आते हैं, किंतु गंगा की इतनी विषद एवं महत्वपूर्ण विरासत होते हुए भी अब तक गंगा को विश्व धरोहर सूची में स्थान नहीं मिला है जोकि मिलना चाहिए।
इस धरोहर यात्रा में प्रो. देवेंद्र कुमार गुप्ता, डॉ. दिलीप कुशवाहा, मनोज कुमार, डॉ. दीपा गुप्ता, डॉ. रेखा सिंह, डॉ1 प्राची, डॉ. दिव्यांशु, दीपक कुमार, पूजा, आंचल, चंचल, भानु प्रताप डंगवाल, सुनील, गुरुदयाल, विकाश, मानसी, रुद्राक्षी, शालिनी राय, अविराज, प्रियम, राहुल, अमन आराध्य, अशोक, मनोरंजन, मानव, मयंक, नितेश, गौरव आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।