हरिद्वार। लघु व्यापारियों ने डीएम कर्मेंद्र सिंह मिलकर उन्हें पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने डीएम को बताया कि नगर निगम प्रशासन ने एक वर्ष से फेरी समिति की बैठक नहीं बुलाई है। उन्होंने कहा पूर्व के चिन्हित 15 वेंडिंग जोन में से चार वेंडिंग जोन विकसित कर दिए गए लेकिन सभी वेंडिंग जोन में बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं होने योजनाएं दम तोड़ रही हैं।