हरिद्वार। ज्वालापुर के उपसंस्थान कड़च्छ क्षेत्र में ऊर्जा निगम ने मरम्मत कार्य के लिए बुधवार को आठ घंटे की बिजली कटौती की। रेलवे रोड फीडर को सुबह से शाम तक आठ घंटे के लिए बंद किया गया। करीब 10 हजार की आबादी को बड़ी परेशानी उठानी पड़ी। ऊर्जा निगम ने ज्वालापुर द्वितीय सब डिविजन में उपसंस्थान कड़च्छ के रेलवे रोड फीडर पर बुधवार 4 दिसंबर को मरम्मत का काम किया।
इस दौरान फीडर पर विद्युत लाइनों को बदला गया। मरम्मत काम के लिए रेलवे रोड फीडर सुबह 10 बजे बंद हुआ। काम पूरा होने के बाद शाम 6 बजे क्षेत्र में फीडर से बिजली की आपूर्ति सुचारू की गई। बुधार को दिन के आठ घंटे तक बिजली की सप्लाई प्रभावित रही।