हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने दो युवकों को चाकू के साथ दबोचा है। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि पुलिस लाइन रोशनाबाद जाने तिराहे से मिंटू निवासी रावली महदूद और नेहरू कालोनी वाले रास्ते पर टैब इण्डिया कंपनी के गेट के सामने से आरोपी रिजवान निवासी मस्जिद के पास रावली महदूद को पकड़ा गया, जिनके कब्जे से एक चाकू बरामद हुआ। बताया कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।