हरिद्वार। ग्राम पंचायत दूधला दयालवाला और पीली पढ़ाव के मुख्य मार्ग का चार माह पूर्व पैच वर्क कर मरम्मत कार्य कराया गया लेकिन सडके कई जगह उखड़ गई। वही ग्रामीणों और ग्राम प्रधान का आरोप है कि ठेकेदार ने सड़क की मरम्मत में गुणवता को दरकिनार कर घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया।
इसके चलते चंद महीनों में ही सड़क उखड़ने लगी है मार्ग पर जगह जगह बिखरी बजरी के कारण बाइक सवार चोटिल हो रहे हैं। ग्राम प्रधान दूधला दयालवाला यशपाल सिंह का कहना है कि गांव के करीब 4 किमी मुख्य मार्ग का लोक निर्माण विभाग द्वारा चार माह पूर्व पैच वर्क कराया गया।