हरिद्वार। शांतिकुंज अधिष्ठात्री शैलदीदी के निर्देश पर व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरी के साथ आपदा प्रबंधन टीम ने सर्वानंद घाट, शिव की पौडी, पावन धाम, खड़खड़ी में जरूरतमंदों को कंबल बांटे। शैलदीदी ने कहा कि शांतिकुंज इस दिशा में अपनी स्थापना काल से ही कार्य करता आ रहा है। टीम में इंद्रजीत सिंह, रामदास रघुवंशी, संजय, कृष्णा अमृते, अरुण, आलोक, दुर्गा आदि शामिल रहे।