सोशल मीडिया पर तंबाकू का प्रचार करने पर केस

हरिद्वार।  उत्तराखंड शासन के फर्जी लेटरहेड का इस्तेमाल कर तंबाकू उत्पाद को अधिकारिक तौर पर सेल करने को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार करने का मामला सामने आया है। मामले में एसएसपी के आदेश पर सिडकुल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सिडकुल एसओ मनोहर भंडारी ने बताया कि तंबाकू के व्यापार को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया पर कुछ भ्रामक पोस्ट चल रही थी। जिसमें उत्तराखंड शासन के लेटर हेड का इस्तेमाल कर तम्बाकू उत्पाद को अधिकारिक तौर पर उत्तराखंड सरकार की ओर से सेल करने के लिए दिखाते हुए पत्रावली सोशल मीडिया पर प्रासरित कर दी गई।

साथ ही एनटीसीपी के डिस्ट्रिक्ट कंस्टलटेंट सुनील राणा की ओर मामले में शिकायत दी गई। मामले का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कार्रवाई के आदेश दिए। जिस पर रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही भ्रामक प्रचार करने वाले आरोपियों को चिह्नित कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *