हरिद्वार। नगर निगम चुनाव में इस बार बड़ी संख्या में लोगों की वोट देने के अधिकार से वंचित होना पड़ा। लोगों का कहना था कि विधानसभा चुनाव में उनका नाम वोटर लिस्ट में था और उन्होंने मतदान भी किया था, लेकिन निकाय चुनाव में लिस्ट से उनका नाम हटा दिया गया।
लोगों ने बीएलओ पर मिलीभगत से वोट काटने का आरोप भी लगाया। यह दिक्कत लगभग हर वार्ड में नजर आई। इसको लेकर वोटर परेशान नजर आए।