विकास कार्यों में अवरोध डालने का काम कर रहे विपक्ष के लोग  :  स्वामी यतीश्वरानंद

हरिद्वार।  पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के साथ चाहरदीवारी, श्मशान घाट निर्माण के कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग विकास कार्य कराने के बजाए उनमें अवरोध डाल रहे हैं। उन्होंने लोगों से समस्याएं बताने का आह्वान किया। उन्होंने शाहपुर शीतलाखेड़ा में वॉलीवाल टूर्नामेंट का उद्घाटन कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने झाबरी में द्वार निर्माण, अम्बूवाला में श्मशान घाट का निर्माण, सुकरासा में सड़क मार्ग निर्माण, डांडी में द्वार तथा श्मशान घाट निर्माण, इब्राहिमपुर में सड़क व चाहरदीवीरी का निर्माण और एक्कड़ में द्वार के निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि सभी विकास कार्य एक करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि की लागत से होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *