शांतिकुंज दल ने उत्तरकाशी में राहत सामग्री वितरण किया

हरिद्वार। शांतिकुंज की अधिष्ठात्री शैलदीदी के मार्गदर्शन में उत्तरकाशी के आगजनी से प्रभावित जखोल गांव में राहत सामग्री बांटी गई।

आगजनी से कई परिवार बेघर हो गए थे। शांतिकुंज की टीम ने इन परिवारों को राशन, कपड़े, कंबल, बर्तन, तिरपाल तथा अन्य घरेलू सामान बांटा।

स्थानीय लोगों ने पहल के लिए शैलदीदी और डॉ चिन्मय पण्ड्या जी के प्रति आभार व्यक्त किया। शांतिकुंज व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरी ने बताया कि आपदा राहत दल मंगल सिंह के नेतृत्व में गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *