हिमालय जैसा विराट व्यक्तित्व वाले थे डॉ. नित्यानंद

हरिद्वार। आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक डॉ. नित्यानंद की जयंती पर विचार गोष्ठी में विभाग कार्यवाह लोकेन्द्र ने कहा कि उनका जीवन नागरिक कर्तव्य का प्रत्यक्ष उदाहरण है।

उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करके समाज को दिशा देने का कार्य किया। गोष्ठी का विषय संघ शताब्दी वर्ष के पंच परिवर्तन में निहित नागरिक कर्तव्य रहा। सर्वप्रथम अतिथियों ने दीप जलाया।

इसके बाद उनका स्वागत शॉल देकर किया गया। विभाग कार्यवाह लोकेन्द्र ने कहा कि डॉ. नित्यानंद बाहर से कठोर दिखते थे परन्तु भीतर से सरल सहज और आत्मीयता से पूर्ण थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *