जंगली हाथी ने युवक को दौड़ाया

हरिद्वार। हरिद्वार के आबादी क्षेत्रों में लगातार जंगली हाथी घुस रहे हैं, लेकिन वन प्रभाग इन्हें रोक पाने में नाकाम साबित हो रहा है। बीती शनिवार रात हरिद्वार के जगजीतपुर क्षेत्र स्थित गणेशपुरम कॉलोनी में एक जंगली हाथी आने से अफरा-तफरी मच गई।

कुछ लोग हाथी को आबादी में देखकर उसका वीडियो बनाने लगे। एक युवक हाथी के पीछे-पीछे जाकर उसकी वीडियो बना रहा था, जिससे हाथी को गुस्सा आ गया और वह युवक के पीछे दौड़ने लगा।

गनीमत रही कि युवक वहां से भाग निकला और अपनी जान बचा ली। इसके बाद यह हाथी काफी देर तक कॉलोनी की अन्य गलियों में चहलकदमी करता रहा। स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल में हाथी की वीडियो बना ली, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *