विधायक चौहान ने सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाया

हरिद्वार। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने ग्राम रावली महदूद में करीब 80 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का पुनर्निर्माण कार्य पूजन के बाद शुरू कराया। सिडकुल फोरलेन से रविदास मंदिर तक क्षतिग्रस्त मार्ग का पुनर्निर्माण कार्य इंटरलॉकिंग टाइल्स से होगा।

रविवार को सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत करने के बाद विधायक आदेश चौहान ने कहा कि यह रावली महदूद ग्राम को सिडकुल से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। सिडकुल के निकट होने के कारण इस मार्ग से रोजाना हजारों की संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है।

करीब 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाली मार्ग का पुनर्निर्माण काम लोक निर्माण विभाग कर रहा है। कहा कि क्षेत्र का विकास सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। सरकार की विभिन्न योजनाओं से पूरे विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य प्रगति पर है।

भाजपा शासनकाल में रानीपुर विधानसभा में विकास की नई गाथा लिखी गई है। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रमोद पाल, मीडिया प्रभारी अतुल वशिष्ठ, विजय चौहान, चमन चौहान, अमन कुमार, पूर्व प्रधान बलराम, बलवंत, विपिन चौहान, विनीत चौहान, शिवचरण पाल, सुखबीर सिंह, मनोज पाल, आकाश पाल, अनुज पाल, संजीव पाल, बबलू दिवाकर, संजू उपाध्याय, राहुल, पप्पू चौहान, संजीत मास्टर, धर्मेन्द्र मास्टर, राहुल पाल, सुनील पाल आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *