आरएसएस स्वयंसेवकों ने शिवालिक नगर में पथ संचलन किया

हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीपुर नगर की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव (विक्रमी संवत 2082) के उपलक्ष्य पर स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया।

मुख्य वक्ता के रूप में विभाग प्रचारक चिरंजीव अपने वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाने का उद्देश्य, संघ के विभिन्न प्रकल्पों का परिचय तथा संघ के विभिन्न आयामों के द्वारा समाज परिवर्तन के विषयों पर प्रकाश डाला।

कहा कि संघ के स्वयंसेवक विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करके देश सेवा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *