मां चंडी देवी की आराधना से सकल मनोरथ होते हैं सिद्ध: रोहित गिरी

हरिद्वार।  मां चंडी देवी मंदिर परमार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित गिरी ने कहा कि नवरात्र पर्व मां दुर्गा की अवधारणा, भक्ति और परमात्मा की शक्ति की पूजा का सबसे शुभ और अनोखा पर्व है। नवरात्र पर मां भगवती की उपासना से साधक के सकल मनोरथ सिद्ध होते हैं। इसलिए सभी को पवित्र मन से मां भगवती की उपासना अवश्य करनी चाहिए।

उन्होंने मां चंडी देवी मंदिर के प्रांगण में नवरात्र पर्व के तीसरे दिन श्रद्धालु भक्तों को मां की महिमा बताई। कहा कि माता की सभी शक्तियों का महत्व अलग- अलग है लेकिन मां का स्वरूप एक ही है। मां चंडी देवी नवरात्र के दौरान अपने भक्तों पर असीम कृपा बरसाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *