यात्री का पैर टूटने पर चालक पर मुकदमा

हरिद्वार। शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह के मुताबिक चटिया औलिया जिला सोनीपत हरियाणा निवासी विजेता पत्नी विकास ने शिकायत कर बताया कि वह 26 मार्च की रात उसके पिता कांगड़ा घाट के पास से गुजर रहे थे।

तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनके दोनों पैर टूट गए और सिर में गंभीर चोटें आई है। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *