हरिद्वार। गंगा घाटों पर चोरी की योजना बना रहे तीन दोस्तों को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि पुलिस टीम गश्त कर रही थी। तभी भीमगोड़ा सीवरेज पंप के पास चोरी की योजना बनाते हुए तीन लोग मिले।
घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से कटर ब्लेड बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम आशीष निवासी गली नंबर दो बाबा बालकनाथ वाली गली थाना मण्डी जिला मुजफ्फरनगर, हर्ष निवासी अमृत बिहार कोकड़ा थाना मंडी जिला मुजफ्फरनगर, शैलेंद्र कुमार निवासी लवली टैंट हाउस हरिपुर कलां थाना रायवाला जनपद देहरादून बताया है।