हरिद्वार। उपनगरी ज्वालापुर में बुधवार को भीषण गर्मी के बीच करीब 30 हजार की आबादी को अघोषित बिजली कटौती से बड़ी परेशानी उठानी पड़ी। ऊर्जा निगम की 33 केवी विद्युत लाइन में फॉल्ट आने के कारण दिन में 02 घंटे तक उपसंस्थान कड़च्छ से बिजली की सप्लाई बाधित रही।
बिजली की सप्लाई ठप होने के बाद लोगों के गर्मी में पसीने निकल गए। कई क्षेत्रों में लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। मरम्मत काम पूरा होने के बाद क्षेत्र में बिजली की आपूरी सुचारू हो सकी।