पार्षद ने की 17 पंप बंद करने की मांग

हरिद्वार।  पार्षद सूर्यकांत शर्मा ने एसडीएम जितेंद्र कुमार से मिलकर भूपतवाला क्षेत्र में एक होटल के निर्माण कार्य के दौरान 17 बोरिंग पंपों से लगातार भूजल निकाले जाने पर नाराज़गी जताई है। उन्होंने तत्काल पंप बंद करने की मांग की है। पार्षद शर्मा आरोप लगाया कि निर्माण स्थल से भूजल को नालों में बहाया जा रहा है। इससे आश्रमों, धर्मशालाओं और घरों के बोरिंग व नलों में पानी आना बंद हो गया है।

उन्होंने बताया कि भूपतवाला एक संत बाहुल्य क्षेत्र है, जहां लाखों श्रद्धालु निवास करते हैं। जलस्तर गिरने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान रामलीला कमेटी भूपतवाला के अध्यक्ष अमित गुप्ता, जनेश्वर त्यागी, लक्ष्मी प्रसाद त्रिपाठी, प्रमोद पाल, राकेश सिंह, गौरव खन्ना, यश उमेश जैन, राजा कश्यप, विशाल गॉड सहित आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *