गंगा घाट पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ की कार्यवाही

हरिद्वार।  नगर निगम की टीम ने गुरुवार को हरकी पैड़ी और उसके आसपास गंगा घाट मालदीप घाट, सुभाष घाट, नाई सोता घाट पर गंदगी एवं अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही की। क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल के नेतृत्व में की गई कार्यवाही में सात लोगों के चालान कर करीब चार हजार का चालान भी किया गया।

धीरेंद्र सेमवाल ने बताया कि इस दौरान अतिक्रमण करने वालों के सामान भी जब्त करने की कार्यवाही की गई। टीम में प्रभारी आदित्य तेश्वर, सफाई नायक कपिल, संदीप उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *