बांग्लादेशी और पाकिस्तानी लोगों की जांच करने की मांग की

हरिद्वार।  शिवसेना यूबीटी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल से मिलकर हरिद्वार में बांग्लादेशी और पाकिस्तानी नागरिकों की जांच की मांग की है। पुलिस स्तर से जांच नहीं करने पर शिवसेना ने अपने स्तर से दोनों देशों के नागरिकों को ढूंढ कर देश से बाहर निकालने की चेतावनी दी है।

गुरुवार को शिवसेना के जिला प्रमुख विशाल शर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एसएसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। साथ ही हरिद्वार में बांग्लादेशी और पाकिस्तानी नागरिकों की जांच करने की मांग की। बताया कि ज्ञापन में दोनों देशों के नागरिकों के हरिद्वार में रहने वाले स्थानों को चिह्नित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *