जापान में दो रजत जीतकर लौटी संगीता राणा, विधायक आदेश चौहान ने किया सम्मानित

हरिद्वार।  जापान के हिमेजी शहर में आयोजित एशियन अफ्रीकन पैसिफिक ओपन बेंच प्रेस चैंपियनशिप में दो रजत पदक जीतकर लौटी हरिद्वार की अंतर्राष्ट्रीय पावर लिफ्टर संगीता राणा का रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने उनके निवास पर सम्मान किया। विधायक ने उन्हें चुनरी ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी।

उन्होंने कहा कि संगीता ने हरिद्वार ही नहीं, देश का नाम रोशन किया है। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि संगीता राणा जैसे खिलाड़ी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्होंने विषम परिस्थितियों में भी कड़ी मेहनत करके अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम गौरवान्वित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *