एचईसी की छात्राओं ने जीते चार गोल्ड मेडल

हरिद्वार। एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स हरिद्वार की मेधावी छात्राओं ने श्रीदेव सुमन विवि के छठे दीक्षांत समारोह में चार गोल्ड मेडल जीते हैं। ऋषिकेश कैंपस में बीते रोज आयोजित दीक्षांत समारोह में बीएससी (माइक्रोबायोलॉजी) की श्रुति शर्मा, बीएससी (ऑनर्स) बायोटेक्नोलॉजी की सुरभि, एमएससी (कंप्यूटर साइंस) की चारू मिश्रा और बीए की छात्रा सृष्टि राय को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।

इस समारोह में चेयरमैन संदीप चौधरी भी पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि इन छात्राओं ने न केवल एचईसी संस्थान, बल्कि हरिद्वार को गौरवान्वित किया है। प्राचार्या डॉ. तृप्ति अग्रवाल ने भी छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर शिक्षिका डॉ. दीपिका संगतानी भी मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *