हरिद्वार। हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर और मॉडल बनाने की दिशा में शनिवार को सबसे बड़ा स्वच्छता प्रयास देखने को मिला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन डीएम मयूर दीक्षित के संयोजन में जिलेभर में ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ थीम पर महा-स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसका शुभारंभ पंतद्वीप मैदान (चमगादड़ टापू) से मेयर किरन जैसल, डीएम मयूर दीक्षित, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल और सीडीओ ललित नारायण मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। शहर से लेकर गांव तक चले इस अभियान में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अफसर-कर्मचारी, धार्मिक-सामाजिक संगठन, व्यापार मंडल, शिक्षण संस्थान, महिला समूह, पुलिस और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।
डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि स्वच्छता किसी एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली मुहिम है। सांसद-विधायकों ने अपने क्षेत्रों में किया नेतृत्व इस दौरान सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत राज्य मंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक और मेयर ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान का नेतृत्व किया। प्रेम नगर आश्रम, शांतिकुंज, पंजाबी महासभा, महिला मंगल दलों और विभिन्न शिक्षण संस्थानों की भूमिका भी उल्लेखनीय रही। 52 मीट्रिक टन गीला, 48 मीट्रिक टन सूखा कचरा साफ जिला प्रशासन के अनुसार, इस अभियान में करीब दो लाख 28 हजार 635 लोगों ने सहभागिता की, जबकि 100 मीट्रिक टन कूड़ा एकत्र किया गया, जिसमें 52 मीट्रिक टन गीला और 48 मीट्रिक टन सूखा कचरा शामिल है।
पिछले करीब तीन माह से जारी अभियान को इस महा-प्रयास से नई गति मिली है। राजाजी टाइगर रिजर्व में स्वच्छता का संकल्प हरिद्वार(आरएनएस)। राजाजी टाइगर रिजर्व की हरिद्वार रेंज में सफाई अभियान चलाया गया। इसकी अध्यक्षता वन्यजीव प्रतिपालक अजय लिंगवाल ने की। वन विभाग के अफसर-कर्मचारियों के साथ स्थानीय लोग, व्यापार मंडल, ईको विकास समिति के पदाधिकारी और नगर निगम कर्मियों ने भी सहभागिता निभाई। सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता की शपथ ली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बिल्केश्वर परिसर, निर्मला छावनी, औद्योगिक क्षेत्र, आयकर कार्यालय से हनुमान मंदिर मार्ग होते हुए भूपतवाला स्थित दूधाधारी आश्रम एवं सुरेश्वरी देवी मंदिर मार्ग तक सफाई की गई।
इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी महेश प्रसाद सेमवाल, गणेश प्रसाद बहुगुणा, औद्योगिक व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनीत धीमान भी शामिल रहे। आयुर्वेदिक और यूनानी अस्पतालों ने भी दिया संदेश हरिद्वार(आरएनएस)। सभी आयुर्वेदिक एवं यूनानी अस्पतालों में एक दिनी स्वच्छता अभियान चलाया गया। 25 आयुर्वेदिक एवं यूनानी अस्पतालों के 150 से अधिक मेडिकल कर्मचारी शामिल हुए। 1000 से अधिक स्थानीय लोग, रोगी और जनप्रतिनिधियों ने भी श्रमदान किया। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक जैन ने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन की आधारशिला है।
एसएमजेएन पीजी कॉलेज में स्वच्छता की शपथ एसएमजेएन पीजी कॉलेज में शनिवार को प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर डॉ. संजय माहेश्वरी, डॉ. मनमोहन गुप्ता, डॉ. मोना शर्मा, डॉ. विजय शर्मा, डॉ. पदमावती तनेजा, डॉ. मीनाक्षी शर्मा, रुचिता सक्सेना, यादविंदर सिंह सहित भूमिका बिष्ट, गीतिका, ज्योति, इशिका, वैभवी, कंचन कोतवाल, निकिता, प्रिया रघुवंशी, तन्नू, कार्तिक आर्य, सोयब, अंश कुमार आदि छात्र-छात्राओं ने श्रमदान किया। गुरुकुल से सर्विस रोड तक किया श्रमदान स्वामी दर्शनानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के छात्र-छात्राओं ने गुरुकुल से सर्विस रोड तक सफाई अभियान चलाया।
पंकज चौधरी ने स्वच्छता का महत्व बताया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अशोक गौतम, अंजुम सिद्दीकी, दिव्या राजपूत, अनुराग गुप्ता, विकास अग्रवाल, उमेश कुमार, सुधांशु जगता, दिलखुश कुमार, कशिश धीमान, त्रिशु अवस्थी, धरणीधर वाग्ले, देवेंद्र सिंह रावत, दृगपाल, अमरेश यादव, रवि कुमार ने योगदान दिया। सहकारिता के साथ स्वच्छता की मुहिम बहादराबाद। बहादराबाद स्थित बहुउद्देश्यीय किसान सेवा सहकारी समिति के प्रांगण में सहकारी कर्मचारियों ने जिला सहायक निबंधक मोनिका चुनेरा के नेतृत्व में सफाई की।
मोनिका ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य हर समुदाय को स्वच्छता के प्रति शिक्षित करना है। सहकारी सुपरवाइजर रश्मि सैनी ने कहा कि ऐसे अभियान का लक्ष्य सबके लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण तैयार करना है। इस अवसर पर चेयरमैन अनिल चौहान, वाइस चेयरमैन सुशांत चौहान, अनुज कुमार, प्रताप, कल्याण सिंह, लोकेश चौहान, कमलापति सती, नितिन कुमार, अभय प्रताप चौहान मौजूद रहे। श्यामपुर में स्कूल से पंचायत तक स्वच्छता की मुहिम श्यामपुर। श्यामपुर क्षेत्र में राजकीय इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज, ग्राम पंचायत सजनपुर, श्यामपुर कांगड़ी और गाजीवाली में स्वच्छता का संदेश दिया गया। आदर्श इंटर कॉलेज श्यामपुर में अभियान का संचालन प्रधानाचार्य अभिषेक पैन्यूली ने किया। राइंका श्यामपुर में वरिष्ठ प्रवक्ता राजेश राय एवं उपेंद्र चौधरी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। ग्राम पंचायत स्तर पर श्यामपुर में ग्राम प्रधान योगेश चौहान, सजनपुर में ग्राम प्रधान रूबी देवी, गाजीवाली में ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह नेगी और कांगड़ी में ग्राम प्रधान शीतल देवी ने नेतृत्व किया।