हरिद्वार। हरिद्वार रेलवे स्टेशन से आवाजाही करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए मुरादाबाद मंडल रेल प्रशासन होली पर्व के उपलक्ष्य में दो आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू करेगा।
गुरुवार को सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन संख्या 04302 हरिद्वार मुजफ्फरपुर का संचालन 25 फरवरी से तीन मार्च तक हरिद्वार स्टेशन से होगा। साथ ही ट्रेन संख्या 04301 मुजफ्फरपुर हरिद्वार 26 फरवरी से चार मार्च तक मुजफ्फरपुर स्टेशन से संचालित की जाएगी।