हरिद्वार। बोर्ड परीक्षाओं के दौरान परीक्षार्थियों को शांत और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्यामपुर पुलिस ध्वनि प्रदूषण को लेकर सख्ती बरत रही है। होटल, बैंक्वेट हॉल, रिसॉर्ट और डीजे संचालकों से तय मानकों का पालन करने को कहा गया है, विशेषकर परीक्षा केंद्रों के आसपास।
प्रभारी निरीक्षक मनोहर भंडारी ने बताया कि डीजे पर सशर्त प्रतिबंध लागू है। इसके अतिरिक्त दिन के समय भी यदि परीक्षा केंद्र या आवासीय क्षेत्रों के आसपास तय मानक से अधिक आवाज में डीजे या लाउडस्पीकर बजाए जाने की शिकायत मिली तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।