हरिद्वार। धर्मनगरी को मॉडल क्लीन सिटी बनाने की दिशा में सोमवार को नगर निगम ने महत्वपूर्ण कदम उठाया। नगर निगम परिसर में मेयर किरण जैसल ने शासन से मिले 13 नए डोर-टू-डोर कूड़ा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मेयर ने कहा कि नगर निगम लगातार अपने संसाधनों को सुदृढ़ कर रहा है, लेकिन स्वच्छता अभियान की वास्तविक सफलता जनभागीदारी पर निर्भर करती है।
उन्होंने आमजन से अपील की कि कूड़ा केवल डस्टबिन में डालें और नगर निगम की अधिकृत गाड़ियों को ही सौंपें, ताकि स्वच्छता व्यवस्था सुचारु रह सके। इस अवसर पर उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा सहित नगर निगम के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।