10 घरेलू सिलेंडर जब्त, आरोपी गिरफ्तार, वाहन सीज

हरिद्वार। जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की टीम ने शनिवार को गैस की कालाबाजारी के खिलाफ छापेमारी की। इस दौरान एक व्यक्ति को गैस रिफिलिंग करते हुए 10 घरेलू सिलेंडरों के साथ पकड़ा गया। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज कर दिया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी, घटतौली और रिफिलिंग रोकने के लिए लगातार छापेमारी चल रही है।

शनिवार को टीम ने ग्राम रावली महदूद में छापेमारी के दौरान घरेलू गैस की रिफिलिंग करते हुए 10 सिलेंडर जब्त किए। एक युवक की गिरफ्तारी आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत की गई। साथ ही वाहन जब्त कर पुलिस के सुपुर्द किया गया। कार्रवाई के दौरान पूर्ति निरीक्षक प्रकाश फर्त्याल, अरुण सैनी और सिडकुल पुलिस के जवान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *