कांग्रेस ने मनाई बाबा साहेब की 135वीं जयंती

हरिद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर दो अलग-अलग स्थानों पर गोष्ठी का आयोजन किया। महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से मायापुर स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। वहीं, ज्वालापुर के मोहल्ला कड़च्छ स्थित अंबेडकर चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ. आंबेडकर के योगदान को याद कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

मायापुर कार्यालय में जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग एवं स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान निर्माण के माध्यम से पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा और महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन हमें शिक्षा के महत्व को समझाता है।

इस दौरान पार्षद हिमांशु गुप्ता, यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया, श्रमिक नेता वीरेंद्र श्रमिक, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नितिन तेश्वर, एससी-एसटी कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमित चंचल, अशोक गुप्ता, धनीराम शर्मा, अरुण चौहान, विकास सिंह, प्रहलाद सिंह चौहान, भरत ठाकुर आदि मौजूद रहे। वहीं, ज्वालापुर के मोहल्ला कड़च्छ स्थित आंबेडकर चौक पर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता चौधरी बलजीत सिंह और रमेश चंद कटारिया ने कहा कि बाबा साहब का संदेश शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो समाज के उत्थान का मूल मंत्र है।

इस दौरान अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तीर्थ पाल रवि, मनोज सैनी, अशोक शर्मा, पार्षद सुनील कुमार, संजय सैनी, पुनीत कुमार, अजय कुमार मुखिया, अशोक कुमार, ममता सिंह, पूरन सिंह, दिनेश दुबे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *